विटामिन B का रासायनिक नाम क्या है – Vitamin B ka rasayanik naam kya hai

विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। इसी प्रकार विटामिन B हमारे शरीर से विभिन्न प्रकार के कार्य को कराने के लिए जरूरी होते हैं । विटामिन बी (Vitamin B) के कई प्रकार हैं । विटामिन बी के यह अलग-अलग प्रकार हमारे शरीर की अलग-अलग आवश्यकता की पूर्ति करते है । विटामिन बी के सभी प्रकारों को प्राप्त करने के लिए आप भोजन का सहारा ले सकते हैं। विटामिन B हमें आसानी से संतुलित आहार, फल सब्जियों, डेयरी उत्पादों और मांस आदि से प्राप्त हो जाते हैं। आइये विटामिन बी के रासायनिक नाम को जानते हैं।

यदि आप जानना चाहते है की विटामिन बी (Vitamin B) का रासायनिक नाम क्या हैं तो हम आपको बता दें की केवल विटामिन B का कोई भी रासायनिक नाम नहीं हैं। जी हाँ अपने सही पढ़ा सिर्फ विटामिन बी का कोई रासायनिक नाम नहीं होता हैं, हालांकि विटामिन बी के कई प्रकार होते है जिनके रासायनिक नाम होते हैं। आइये विटामिन B के प्रकार और उनके रासायनिक नामों को विस्तार से जानते हैं।

Table of Contents

विटामिन बी के प्रकार – Vitamin B ke prakar

यदि आप विटामिन बी के समूह को जानना चाहते है या आपके मन में यह प्रश्न है की विटामिन बी कितने प्रकार के होते हैं (types of vitamin B in hindi)? तो चलिए इसे विस्तार से जानते हैं। विटामिन बी (Vitamin B) नौ प्रकार के होते हैं जिनके नाम B1, B2, B3, B5, B6, B7, B9, B11 और B12 है। आइये इन सभी विटामिनों रासायनिक नामों को जानते हैं।

विटामिन बी 1 का रासायनिक नाम – Vitamin B 1 ka rasaynik naam

बी विटामिन के समूह में आने वाले विटामिन बी 1 (Vitamin B 1) का रासायनिक नाम थायमिन (Thiamine) होता है। विटामिन बी 1 यानि थायमिन एक पानी में घुलनशील विटामिन है।  यहाँ पर विटामिन बी 1 (Thiamine), अमीनो एसिड और शर्करा के संश्लेषण में एक कोएंजाइम (coenzyme) के रूप में कार्य करते है।

विटामिन बी 1 कमी से होने वाले रोग – Vitamin b 1 ki kami se hone wale rog

जैसा की हम जानते है की विटामिन बी 1 हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता हैं, विटामिन B 1 (Thiamine) की कमी से होने वाले रोग बेरीबेरी (beriberi) और वेर्निक-कोर्साकोफ सिंड्रोम (Wernicke-Korsakoff syndrome) आदि हैं।

विटामिन बी 1 किस में पाया जाता है – Vitamin b1 kisme paya jata hai

यदि आपको विटामिन B 1 की कमी से ऊपर दिए गए रोग होते है तो आप ऐसे आहार का सेवन करे जिसमे विटामिन बी 1 अर्थात थायमिन (Thiamine) पाया जाता हैं। विटामिन बी 1 की कमी दूर करने के लिए आप अनाज के दाने, ब्राउन राइस, सूरजमुखी के बीज, शतावरी, आलू, फूलगोभी, संतरे और अंडे आदि का सेवन करें।

विटामिन बी 2 का रासायनिक नाम – Vitamin B 2 ka rasaynik naam

बी विटामिन के समूह में आने वाले विटामिन बी 2 (Vitamin B 2) का रासायनिक नाम राइबोफ्लेविन (Riboflavin) होता है। विटामिन B 2 यानि राइबोफ्लेविन भी एक पानी में घुलनशील विटामिन है।

विटामिन बी 2 कमी से होने वाले रोग – Vitamin B 2 ki kami se hone wale rog

जैसा की हम जानते है की विटामिन बी 2 हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता हैं, विटामिन B 2 (Riboflavin) की कमी से होने वाले रोग जैसे लक्षण आँखों का लाल होना, त्वचा का फटना और जीभ का फटना शामिल हैं। विटामिन बी 2 की कमी से होने वाले रोग ग्लोसाइटिस (glossitis), एरीबो फ्लेविनोसिस (ariboflavinosis) और एंगुलर स्टोमाटाइटिस (angular stomatitis) हैं।

विटामिन बी 2 किस में पाया जाता है – Vitamin B 2 kisme paya jata hai

यदि आपको विटामिन B 2 की कमी से ऊपर दिए गए रोग होते है तो आप ऐसे आहार का सेवन करे जिसमे विटामिन बी 2 अर्थात राइबोफ्लेविन (Riboflavin) पाया जाता हैं। विटामिन बी 2 की कमी दूर करने के लिए आप हरी सेम, केले, पनीर, दूध, दही, मांस, और मछली आदि का सेवन करें।

विटामिन बी 3 का रासायनिक नाम – Vitamin B 3 ka rasaynik naam

विटामिन बी 3 का रासायनिक नाम नियासिन (Niacin) या नियासिनमाइड (niacinamide) होता है। विटामिन B 3 हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं में ऊर्जा को स्थानातंरण करने में सहायता करता है क्योंकि यह पानी में घुलनशील विटामिन है।

विटामिन बी 3 कमी से होने वाले रोग – Vitamin B 3 ki kami se hone wale rog

जैसा की हम जानते है की विटामिन बी 3 हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता हैं, विटामिन B 3 (Niacin) की कमी से होने वाले रोग जैसे डायरिया, पेलाग्रा (त्वचा दाद), डर्मेटाइटिस और मानसिक अशांति आदि है।

विटामिन बी 3 किस में पाया जाता है – Vitamin B 3 kisme paya jata hai

यदि आपको विटामिन B 3 की कमी से ऊपर दिए गए रोग होते है तो आप ऐसे आहार का सेवन करे जिसमे विटामिन बी 3 अर्थात नियासिनमाइड पाया जाता हैं। आप विटामिन B 3 की कमी पूरी करने के लिए आप मछली, दूध, टमाटर, गाजर, पत्तेदार सब्जिया, साबुत अनाज और नट्स आदि का सेवन करें।

विटामिन बी 5 का रासायनिक नाम – Vitamin B 5 ka rasaynik naam

विटामिन B के समूह में आने वाले विटामिन बी5 (Vitamin B 5) का रासायनिक नाम पैंटोथैनिक एसिड (Pantothenic acid) होता है। यह विटामिन पानी में घुलकर कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और लिपिड के चयापचय में सहयता करता हैं।

विटामिन बी 5 कमी से होने वाले रोग – Vitamin B 5 ki kami se  hone wale rog

विटामिन B 5 की कमी से होने वाला रोग पेरेस्टेसिया (paresthesia) हैं। विटामिन बी 5 की कमी से होने वाले लक्षण बालों का सफ़ेद होना और मंद बुद्धि होना है।

विटामिन बी 5 किस में पाया जाता है – Vitamin B 5 kisme paya jata hai

विटामिन B 5 के मुख्य स्त्रोत टमाटर, मांस, दूध, मूंगफली, एवोकाडो, ब्रोकोली और गन्ना आदि है। आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन करके विटामिन बी 5 की कमी को पूरा कर सकते है।

विटामिन बी 6 का रासायनिक नाम – Vitamin B 6 ka rasaynik naam

बी विटामिन के समूह में आने वाले विटामिन बी 6 (Vitamin B 6) का रासायनिक नाम पाइरिडोक्सिन (Pyridoxine), पाइरिडोक्सामाइन (pyridoxamine) या पाइरिडोक्सल (pyridoxal) होता है। चूँकि यह विटामिन बी समूह का एक हिस्सा इसलिए यह भी पानी में आसानी से घुल जाता हैं। पाइरिडोक्सल (pyridoxal), विटामिन बी 6 (vitamin B6) का सक्रिय रूप है, जो अमीनो एसिड (Amino acid), ग्लूकोज और लिपिड (Lipid) के चयापचय में एंजाइम की तरह कार्य करता है।

विटामिन बी 6 कमी से होने वाले रोग – Vitamin B 6 ki kami se  hone wale rog

विटामिन बी 6 की कमी से त्वचा रोग, एनीमिया (anemia) और परिधीय न्यूरोपैथी (peripheral neuropathy) आदि रोग होते हैं।

विटामिन बी 6 किस में पाया जाता है – Vitamin B 6 kisme paya jata hai

विटामिन B 6 मुख्य रूप से साबुत अनाज, मांस, केला, सब्जियाँ, पिस्ता और नट्स आदि में पाया जाता है।

विटामिन बी 7 का रासायनिक नाम – Vitamin B 7 ka rasaynik naam

विटामिन B 7 का रासायनिक नाम बायोटिन (Biotin) हैं। विटामिन बी 7 की कमी से होने वाले रोग लकवा, आंत्रशोथ या एन्टराइटिस (enteritis), डर्मेटाइटिस (dermatitis), आंत की सूजन (inflammation of the intestine), बालों का गिरना और शरीर में दर्द आदि है। विटामिन बी 7 की कमी को पूरा करने के लिए आप मांस, अंडा, दूध  और यकृत आदि खाद्य पदार्थोँ का सेवन करें।

विटामिन बी 9 का रासायनिक नाम – Vitamin B 9 ka rasaynik naam

बी विटामिन के समूह के अंतर्गत आने वाले विटामिन बी 9 का रासायनिक नाम फोलिक एसिड (Folic acid) अथवा फोलिनिक एसिड (folinic acid) है। यह डीएनए (DNA) के संश्लेषण और चयापचय के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन B 9 की कमी से महिलाओं में गर्भवस्था के समय जन्म दोष (birth defects), मेगालोब्लास्टिक एनीमिया (Megaloblastic anemia) और न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (neural tube defects) जैसे रोग उत्पन्न हो जाते है। विटामिन बी 9 की कमी को दूर करने लिए आप पत्तेदार सब्जियों, फलियां (legumes), मांस, खमीर (baker’s yeast) और बीयर (beer) आदि का सेवन करें।

विटामिन बी 11 का रासायनिक नाम – Vitamin B 11 ka rasaynik naam

विटामिन B 11 का रासायनिक नाम फोलिक अम्ल (folic acid) हैं। विटामिन बी 11 का रासायनिक नाम विटामिन बी 9 के समान होता है। इसकी कमी से पेचिस रोग और एनीमिया रोग होते हैं। आप विटामिन B11 की कमी को दूर करने के लिए दाल, सब्जियां, सेम, अंडा और यकृत आदि का सेवन करें।

विटामिन बी 12 का रासायनिक नाम – Vitamin B 11 ka rasaynik naam

विटामिन बी 12 का रासायनिक नाम सायनोकोबालामिन (Cyanocobalamin) हैं। इसके अलावा विटामिन B 12 के अन्य रासायनिक नाम कोबालामिन (cobalamin), हाइड्रोक्सी कोबालामिन (hydroxocobalamin) और मिथाइलकोबालामिन (methylcobalamin) हैं। यह विटामिन बी 12 पानी में घुल जाता है।

विटामिन बी 12 की कमी से होने वाले रोग – Vitamin B 12 ki kami se  hone wale rog

विटामिन B12 की कमी से होने वाला रोग मेगालोब्लास्टिक एनीमिया (megaloblastic anemia) जिसके कारण व्यक्ति का अस्थि मज्जा (bone marrow) असामान्य रूप से बड़ा हो जाता हैं। इसके अलावा विटामिन बी 12 की कमी से पर्निशियस एनीमिया (Pernicious anemia), पांडुरोग (Pandurog) और एट्रोफिक गैस्ट्र्रिटिस (Atrophic gastritis) जैसे रोग होते है।  विटामिन B 12 की कमी छोटी अंत और प्रतिरक्षा प्रणाली में भी समस्या उत्पन्न करती है।

विटामिन बी 12 किस में पाया जाता है – Vitamin B 12 kisme paya jata hai

आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए आप मांस, मुर्गी, मछली, अंडे, सोया उत्पाद, दूध और डेयरी उत्पाद का सेवन करें।

समय प्रश्न जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछें जाते है-

  • थायमिन की कमी से कौन सा रोग होता है?
  • बेरी बेरी रोग किस विटामिन की कमी से होता है?

यह भी पढ़ें – 

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...