टमाटर का रंग हरा क्यों होता है – Tamatar Ka Hara Rang

टमाटर का हरा रंग किसके कारण होता है- tamatar ka rang hara kyu hota hai

टमाटर जब कच्छा होता है तो उसका रंग हरा होता है। अब आपके मन में यह सवाल होगा कि टमाटर का हरा रंग किसके कारण होता है? तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब जानते है। टमाटर का हरा रंग क्लोरोफिल (Chlorophyll) के कारण होता है। जब टमाटर हरे होते है तो वह क्लोरोफिल के रंग में होते है। सूर्य के प्रकाश के कारण हरे टमाटर पकना प्रारंभ कर देते है और वह पूरी तरह से पर लाल हो जाते है। हरे टमाटर में उपस्थित क्लोरोफिल धीरे-धीरे लाइकोपीन में परिवर्तित हो जाते हैं। हमें उम्मीद है कि अब आप समझ गए होगें की टमाटर का रंग हरा क्यों होता है।

टमाटर का लाल रंग किसके कारण होता है – Tamatar ka rang lal kyu hota hai

टमाटर का लाल रंग किसके कारण होता है - Tamatar ka rang lal kyu hota hai

टमाटर का रंग पकने पर लाल क्यों हो जाता है? या टमाटर का लाल रंग किसके कारण होता है? यदि आपके मन में भी यह सवाल है तो आज के इस लेख में हम टमाटर के लाल रंग के बारे में विस्तार से जानेंगे। टमाटर एक प्रकार की सब्जी है जो कि भारत में बहुत ही लोकप्रिय हैं। यह हमें हर घर की रसोई घर में देखने मिल जायेगा। टमाटर का प्राचीन नाम लाइकोपोर्सिकान एस्कुलेंटम है पर वर्तमान में इसे सोलेनम लाइको पोर्सिकान के नाम से जाना जाता है। टमाटर का लाल रंग उस में उपस्थित लाइकोपीन (Lycopene) कारण होता हैं। 

टमाटर में कौन सा अम्ल पाया जाता है – tamatar me konsa acid hota hai

यदि आपके मन भी यह सवाल है या आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि टमाटर में कौन सा अम्ल पाया जाता है? तो चलिए इसका जवाब जानते है। टमाटर में मुख्य रूप से सिट्रिक अम्ल (Citric acid) पाया जाता है। इसके अलावा टमाटर में 10 अन्य अम्ल भी पाये जाते हैं।

टमाटर सॉस में कौन सा अम्ल पाया जाता है -Tomato sauce me konsa acid hota hai

यदि आपकी परीक्षा में यह प्रश्न आया था कि टमाटर सॉस में कौन सा अम्ल पाया जाता है? और अपने टमाटर में पाया जाने वाला अम्ल को लगाया है तो यह गलत जवाब है। टमाटर सॉस टमाटर से बनने के बाद भी उसने सिट्रिक अम्ल नहीं पाया जाता है। टमाटर सॉस में एसिटिक अम्ल (Acetic acid) पाया जाता है।

टमाटर में कौन सा विटामिन पाया जाता है – tamatar me konsa vitamin paya jata hai

टमाटर एक बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट सब्जी है। इसके अलावा यह अनेक प्रकार के पोषक तत्वों से भरा हुआ है। टमाटर में लगभग सभी प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। इसमें मुख्य रूप से विटामिन A रेटिनॉल, विटामिन B3 नियासिन, B5 पेंटोथेनिक अम्ल, विटामिन C एस्कार्बिक एसिड और विटामिन K फिलोक्विनोन पाया जाता है।

यह भी पढ़ें –

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...