रेलवे NTPC के लिए रीजनिंग के महत्वपूर्ण प्रश्न – Reasoning Questions in Hindi

रीजनिंग के महत्वपूर्ण प्रश्न अदि आप रेलवे भर्ती बोर्ड यानि RRB के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए यहाँ पर Reasoning Questions in Hindi दिए जा रहे है जो RRB NTPC और ग्रुप डी जैसे एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि आप रेलवे परीक्षा में रीजनिंग में अच्छे नंबर पाना चाहते है तो नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को अच्छी तरह से तैयार कर लें। यहाँ पर पर हमने Reasoning के सभी संभावित Questions को शामिल किया है जो रेलवे परीक्षाओं के लिए पढ़ना आवश्यक है। आइये Reasoning Questions For Railway Exam in Hindi को जानते है।

रेलवे एग्जाम के लिए रीजनिंग के महत्वपूर्ण प्रश्न

Q.1 अजय कार्यालय जाने के लिए बस स्‍टॉप के लिए नियमित दिनों की अपेक्षा 15 मिनिट पहले निकल जाता है। घर से बस स्‍टॉप पहुँचने में 10 मिनिट लगते हैं। वह बस स्‍टॉप प्रात: 8:40 बजे पहुँच जाता है। बताइए सामान्‍य दिनों में वह कितने बजे घर से निकलता था ?

उत्‍तर:- 8:45

Q.2 एक घड़ी प्रत्‍येक घण्‍टे में 5 मिनिट बढ़ जाती है। सेकण्‍ड की सूई एक मिनिट के अन्‍दर कितने कोण के बराबर चक्‍कर लगाएगी ?

उत्‍तर:- 390 डिग्री

(यह भी पढ़ें – रेलवे एनटीपीसी सिलेबस 2021)

Q.3 दिल्‍ली रेल्‍वे स्‍टेशन से गाजियाबाद के लिए प्रत्‍येक 55 मिनिट पर रेल चलती है। पूछताछ की खिड़की से अशोक को पता चला कि रेल 20 मिनिट पहले जा चुकी है एवं अगली रेल 10 बजकर 35 निमिट पर जाएगी। अशोक पूछताछ की खिड़की से कितने बजे रेल का पता कर रहा था ?

उत्तर:- 10 बजे

Q.4 A, B से तीन गुना बड़ा है। चार वर्ष पहले C की आयु की आयु  A की आयु की दोगुनी है। चार वर्ष में  A, 31 वर्ष का हो जाएगा, तो बताइये B और C की वर्तमान आयु क्‍या है ?

उत्‍तर:- 9, 50

Q.5 दस वर्ष पूर्व पिता एवं पुत्र की आयु का अनुपात 4:1 था, जबकि पाँच वर्ष बाद पिता की आयु पुत्र की आयु से 7/3 गुना हो जाएगी, तो वर्तमान में पुत्र की आयु क्‍या है ?

उत्‍तर:- 22 वर्ष 

Q.6 एक व्‍यक्ति अपनी पत्‍नी से तीन वर्ष बड़ा है और अपने पुत्र से चार गुना बड़ा है। यदि 3 वर्ष बाद पुत्र की आयु 15 वर्ष हो जाएगी, तो इस समय पत्‍नी की आयु कितनी है ?

उत्‍तर:- 45 वर्ष 

(यह भी पढ़ें – 25 टॉप साइंस इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन)

Q.7 PRT :  QSU ::  VXZ :  ?

उत्‍त्‍र:- WAY 

Q.8 17 : 24 :: 153 : ?

उत्‍तर:- 216

Q.9 महाराष्‍ट्र : भारत :: टेक्‍सास : ?

उत्तर:- यूएसए 

Q.10 शब्‍द CAMPAIGN के अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार व्‍यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों के स्‍थान अपरिवर्तित होंगे ?

उत्तर:- एक

(यह भी पढ़ें – 25 टॉप साइंस इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन)

Q.11 शब्‍द CREATION के व्‍यंजनों को पहले वर्णानुक्रम में और उसके बाद स्‍वरों को वर्णानुक्रम में क्रमबद्ध किया जाता है। निम्‍नलिखित में से कौन सा दाएँ से छठे अक्षर के दाएँ तीसरा अक्षर होगा ?

उत्‍त्‍र:- E

Q.12 DISTURBANCE शब्‍द में यदि पहले अक्षर को अंतिम अक्षर से बदल दें, दूसरे अक्षर को दसवें अक्षर से बदल दें और उसी प्रकार आगें भी, तो नए बने शब्‍द में के बाद कौन सा अक्षर आएगा ?

उत्‍तर:-

Q.13  चार मित्र वृत्‍ताकार व्‍यवस्‍था में बैठकर ताश खेल रहे थे। राम के दांई ओर शंकर बैठा था और अरविन्‍द के बांई ओर गोपाल बैठा था। निम्‍नलिखित में से कौन से युगल खेल में भागीदार थे ?

उत्‍तर:- राम और गोपाल

Q.14 कॉलेज पार्टी में पाँच लड़कियां एक पंक्ति में बैठी हैं। P है  M के बांई ओर और O के दांई ओर बैठी है R, N के दांई ओर, परन्‍तु O के बांई ओर बैठी है। बीच में कौन सी लड़की बैठी है ?

उत्‍तर:- O

Q.15 छ: लड़के एक पंक्ति में बैठे हैं। जोंस और मनु की स्थिति राजू के सन्निकट है। उदय के सन्निकट गोपी और राम हैं। गोपी, जोंस अथवा मनु किसी से भी अगला नहीं हैं। राजू भी मनु से अगले स्‍थान पर नहीं बैठा है, तो जोंस के सन्निकट कौन बैठा है ?

उत्तर:- राजू और राम 

(यह भी पढ़ें – सरकारी नौकरी चाहिए तो पढ़ें Maths Questions in Hindi)

Q.16 निम्‍नलिखित प्रश्‍नों में दिए गये विकल्‍पों में से विषम शब्‍द चुनिए:

(अ) मार्च (ब) दिसम्‍बर (स) जुलाई (द) सितम्‍बर

उत्तर:- सितम्‍बर 

(अ) ग्रेनाइट  (ब) मोती  (स) हीरा  (द) कोयला

उत्तर:- मोती 

(अ) कार  (ब) बस  (स) स्‍कूटर (द) जीप

उत्‍तर:- स्‍कूटर

Q.17 विजय ने सीधे पूर्व की ओर चलना प्रारंभ किया। 75 मी. चलने के बाद वह बांई ओर मुड़कर सीधे 25 मी. चला। उसने फिर बांई ओर मुड़कर सीधे 40 मी. की दूरी तय की। वह फिर बांई ओर मुड़ा और 25 मी. चला। वह प्रारंभिक स्‍थान से कितनी दूरी पर है ?

उत्‍तर:- 35 मी. 

Q.18 एक दिन शाम को सूर्यास्‍त से पहले दो मित्र रमन और अर्जुन आमने-सामने बैठकर बातचीत कर रहे थे। यदि रमन की परछाई ठीक उसकी बांई ओर पड़ रही थी, तो अर्जुन किस दिशा की ओर मुख करके बैठा था ?

उत्‍तर:- उत्तर

Q.19 अपने घर से दक्षिण-पश्चिम की ओर मुख करके, कविता 15 मीटर चलती है और फिर उत्‍तर की ओर मुड़कर 12 मीटर चलती है। वह अपने घर से, जो उसका प्रारंभिक स्‍थल था, से कितनी दूर थी ?

उत्‍तर:- 9 मीटर

(यह भी पढ़ें – RRB NTPC की नौकरी चाहिए तो पढ़ें यह प्रश्न)

Q.20 फातिमा ने अपने पति से मुस्‍तफा का परिचय कराते हुए कहा कि उसके भाई के पिता मेरे दादाजी के इकलौते पुत्र हैं। फातिमा का मुस्‍तफा से क्‍या संबंध है ?

उत्‍तर:- बहन 

Q.21 अपने से आगे बैठी हुई महिला की ओर देखते हुए, अमित ने कहा, वह मेरी पत्‍नी की बहन है। उस महिला का अमित से क्‍या संबंध है ?

उत्‍तर:- साली 

Q.22 रमेश और सुरेश भाई भाई हैं। राखी और गीता आपस में बहनें हैं। रमेश का लड़का गीता का भाई है। बताइए सुरेश और राखी का आपस में क्‍या संबंध हुआ ?

उत्‍तर:- चाचा

Q.23 यदि आज रविवार है, तो आगामी कल से तीन दिन बाद कौन सा दिन होगा ?

उत्‍तर:- बृहस्‍पतिवार 

(यह भी पढ़ें – रेलवे परीक्षा के लिए गणित के महत्वपूर्ण प्रश्न)

Q.24 संगीता को याद है कि उसके पिता का जन्‍मदिन निश्चित रूप से 8 दिसम्‍बर के बाद तथा 13 दिसम्‍बर से पहले है। उसकी बहन नताशा को याद है कि उसके पिता का जन्‍मदिन निश्चित रूप से 9 दिसम्‍बर के बाद लेकिन 14 दिसम्‍बर से पहले है। उनके पिता का जन्‍मदिन दिसम्‍बर की किस तिथि को है ?

उत्‍तर:- 10 या 11 या 12

Q.25 यदि 15 जनवरी, 2000 को रविवार था, तो 15 जनवरी 1013 को कौन सा दिन होगा ?

उत्‍तर:- बुधवार 

Q.26 एक बन्‍दर 12 मीटर ऊँचे चिकने खम्‍भे पर चढ़ता है। वह पहले मिनिट में 2 मीटर चढ़ता है और अगले मिनिट में 1 मीटर नीचे फिसल जाता है, आगे भी इसी प्रकार का क्रम जारी रहे, तो वह कितने मिनिट में खम्‍भे के शीर्ष पर पहुँच जाएगा ?

उत्‍त‍र:- 21

Q.27 एक पुस्‍तक में 300 पृष्‍ठ हैं और प्रत्‍येक पृष्‍ठ पर 10-10 शब्‍दों की 20 पंक्तियाँ हैं। पुस्‍तक में कुल कितने शब्‍द हैं ?

उत्‍तर:- 60000

Q.28 कुछ मित्रों ने मिलकर एक पिकनिक जाने की सोची तथा खाने पर 96 रूपये खर्च करने का प्‍लान बनाया, परन्‍तु इनमें से चार पिकनिक पर नहीं जा सके। परिणास्‍वरूप प्रत्‍येक को 4 रूपये अधिक देने पड़े, तो कितने लोग पिकनिक पर गये ?

उत्‍तर:- 8 रूपये 

Q.29 राकेश, नितिन से लम्‍बा है, किन्‍तु भरत जितना लम्‍बा नहीं है। लोकेश, राकेश से छोटा है, किन्‍तु गौरव से लम्‍बा है। इनमें सबसे लम्‍बा कौन है ?

उत्‍तर:- भरत 

(यह भी पढ़ें – RRB NTPC प्रीवियस ईयर पेपर डाउनलोड All PDF)

Q.30 एक कक्षा में सफल हुए लड़कों की सूची में राजन का 11 वाँ स्‍थान है और नीचे की ओर से वह 31वें स्‍थान पर है। तीन लडकों ने परीक्षा ही नहीं दी और एक फेल हो गया था। कक्षा में कुल कितने छात्र थे ?

उत्‍त्‍र:- 45

ऊपर रेलवे NTPC के लिए रीजनिंग के प्रश्नों का एक पैटर्न दिया गया है, ये सभी Reasoning के Questions रेलवे NTPC के सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयार किये गए हैं। रेलवे NTPC के लिए रीजनिंग के यह सवाल आपको Qualified होने में सहायक होंगें।

यह भी पढ़ें – 

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...