पंजाब की राजधानी क्या है – Punjab Ki Rajdhani

पंजाब की राजधानी क्या है? यदि आपको इसका जवाब नहीं पता तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको Punjab ki Rajdhani के बारे सम्पूर्ण जानकारी देंगें। यदि आप परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो पंजाब की राजधानी क्‍या है और यह कहाँ पर स्थित है? इन सभी के उत्‍तर आपको अवश्‍य पता होना चाहिए। यह सारे सवाल प्रतियोगी छोटी बड़ी सभी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। जो कि आपको पंजाब के बारे में सब पता होना चाहिये। तो आइये आज हम आपको सारे प्रश्‍नों के उत्‍तर देते है। 

पंजाब राज्‍य के बारे में – Information About Punjab in Hindi

पंजाब उत्‍तर पश्चिम भारत का एक राज्‍य है। पंजाब राज्‍य का गठन 1 नवम्‍बर 1966 को हुआ था। इस राज्‍य का सबसे बड़ा शहर लुधियाना है। जनसंख्‍या की बात करें तो पंजाब की जनसंख्‍या 2,77,43,336 है और क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलो मीटर है। इस राज्‍य का घनत्‍व 551 प्रति वर्ग किलो मीटर है। पंजाब राज्‍य में 22 जिले हैं तथा इसकी राज्‍य की राजभाषा पंजाबी है। यह राज्‍य कृषि का सबसे बड़ा उघोग है। पंजाब अखण्‍ड भारत का एक हिस्‍सा रहा है।

पंजाब का पुराना नाम क्‍या है

पंजाब शब्द का सबसे प्रयोग इब्न-बतूता के लेखन में किया गया था जो फारसी भाषा की उत्पत्ति है। पंजाब दो शब्दों से मिलकर बना है जिसमें पहला शब्द “पंज” है जिसका अर्थ “पांच” है और दूसरा शब्द “अब” है जिसका अर्थ “पानी” है। अर्थात पंजाब पांच नदियों की भूमि है जो यहाँ पर बहती हैं। इसलिए पंजाब का पुराना नाम पंचनद था। इसका प्राचीन नाम पंचनद शब्‍द संस्‍कृत के आधार पर हुआ था जिसका अर्थ पाँच नदियों का क्षेत्र है। पंजाब का नाम पंजाब यहाँ पर बहने वाली पाँच नदियों  झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज के कारण पड़ा है।

पंजाब की राजधानी कौन सी है – Capital Of Punjab in Hindi

पंजाब की राजधानी चण्डीगढ़ (Chandigarh) है। पंजाब भारत का जाना माना एक राज्‍य है जो कि उत्‍तर पश्चिमी छोर पर स्थित है। पंजाब शब्‍द की उत्‍पति फारसी भाषा से हुई है।  यूनानी लोग पंजाब को पैंटापोटाम्या नाम के साथ जानते हैं। पंजाब अखण्‍ड भारत का एक हिस्‍सा रहा है। पंजाब की राजधानी चण्डीगढ़ हिमालय की शिवालिक पर्वत माला (shivalik hills) की तराई में भारत के उत्‍तर पश्चिम में स्थित है। हम आपको बता दें कि चण्डीगढ़ के नाम का अर्थ – चण्‍डी का किला है। 15 जुलाई 2007 को चण्डीगढ़ प्रथम भारतीय गैर धूम्रपान क्षेत्र घोषित हुआ था और यह भारत का एक केन्‍द्र शासित प्रदेश है। 

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र की राजधानी क्या है – Maharashtra ki Rajdhani

पंजाब के प्रधानमंत्री कौन है

हमनें  ऊपर पंजाब की राजधानी (Punjab ki Rajdhani) के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर ली हैं, जो कि बहुत जरूरी है। लेकिन क्या आप यह जानते है कि पंजाब राज्‍य के मुख्‍यमंत्री कौन हैं और यह कब मुख्‍यमंत्री बनें। तो आइये इसके बारे में भी हम विस्तार से जानते हैं।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री का नाम अमरिन्‍दर सिंह (Amarinder Singh) जी है। यह पंजाब के वर्तमान मुख्‍यमंत्री हैं। इनका जन्‍म 10 मार्च 1942 को हुआ था। यह पटियाला के राजपरिवार से हैं। इनकी पत्‍नी का नाम प्रिनीत कौर है जो राजनीती में भी सक्रिय हैं। और बता दें कि यह मनमोहन की सरकार में भारत की विदेश राज्‍य मंत्री रह चुकी हैं। अमरिन्‍दर सिंह अमृतसर से सांसद भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें –

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...