PNR का फुल फॉर्म – PNR Full Form in Hindi

क्या आप जानते है कि PNR का Full Form क्या होता है यदि नहीं कोई  बात नहीं आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगें कि PNR Full Form in Hindi क्या होता है। आपको बता दें कि PNR शब्द का मतलब रेल  और हवाई यात्रा से जुड़ा हुआ है और इसका उपयोग ट्रेन और फ्लाइट का सफर करने से पहले किया जाता है आइये इसे विस्तार से जानते है।

PNR का फुल फॉर्म – PNR Full Form in Hindi

PNR शब्द तीन अक्षर से मिलकर बना है जिसमे पहला शब्द P है जिसका फुल फॉर्म “Passenger”, दूसरा अक्षर N का Full Form “Name” और तीसरे अक्षर R का मतलब Record होता हैं। अर्थात हम यह कह सकते है कि PNR Full Form “Passenger Name Record” होता हैं। यदि हमें हिंदी में इसके पूरे नाम की बात करे तो PNR Full Form in Hindi इसका अर्थ “यात्री का नाम रिकॉर्ड” होता हैं।

यात्री का नाम रिकॉर्ड – Passenger Name Record

यह एक कंप्यूटर आरक्षण प्रणाली है जिसमें यात्रा करने वाले पैसेंजर का नाम और उससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी डेटाबेस में Stored होती है। इसका प्रयोग रेलवे द्वारा उन यात्रियों की जानकारी के रिकॉर्ड को Stored करने के लिए किया जाता है जो किसी भी यात्री द्वारा प्रदान की जाती है। PNR रिकॉर्ड में यात्री की निजी जानकारी जैसे व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि होता हैं।

PNR का उपयोग

ऊपर दी गई जानकारी से आप समझ गए होगे की PNR का मतलब क्या होता है। आइये पीएनआर के बारे में जानते है, PNR यानी Passenger Name Record 10 अंकों का एक Unique Code होता है जो टिकिट में ऊपर की ओर लिखा होता है। इस 10 अंकों के नंबर में यात्री की व्यक्तिगत जानकारी और यात्रा पर जाने वाले स्थान की जानकारी होती है जो रेलवे की Central Reservation System मे स्टोर रहती हैं। यह 10 डिजिट PNR प्रत्येक टिकिट पर अलग अलग होता हैं। अपनी टिकिट में दिए गए PNR नंबर से यात्री अपने रिजर्वेशन की सम्पूर्ण जानकारी जैसे सीट नंबर और वेटिंग सीट नंबर आदि की स्थिति चेक कर सकते हैं।

यात्री का नाम रिकॉर्ड - Passenger Name Record

PNR सिस्टम को शुरुआत में पहली बार एयरलाइंस द्वारा यात्री की जानकारी को एकत्रित करने के लिए बनाया गया था। इसका उद्देश्य यात्री की यात्राओं को आसान बनाना था जिससे समय की बचत होती है। PNR नंबर में यात्री की आयु, लिंग, जन्म तारीख के अलावा यात्रा का प्रारंभ स्थान और यात्रा की तारीख जैसी सभी की जानकारी को रखता है।

PNR स्टेटस जांच कैसे करें

अपना PNR स्टेटस चेक करने के लिए आप रेलवे स्टेशन पर लगी मशीन से अपना रिजर्वेशन स्टेटस की जाँच कर सकते है, इसके अलावा आप रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट या मोबाइल एप्पलीकेशन पर भी अपने PNR स्थिति की जाँच कर सकते हैं।

PNR से प्राप्त जानकारी

PNR से प्राप्त जानकारी

अपने PNR नंबर से यात्रा करने वाला व्यक्ति क्या-क्या जानकारी प्राप्त कर सकता है, आइये इसे निम्न तरीके से जानते हैं।

  • यात्रा की टिकट कन्फर्म हुई या अभी वेटिंग में है
  • यात्रा कर रहे यात्रियों की जानकारी।
  • कुल यात्रा में लगे पैसे की जानकारी।
  • यात्रा कहाँ से शुरू की जा रही है।
  • यात्रा कहाँ तक की जा रही है।
  • सीट नंबर आदि।

यह भी पढ़ें –

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...