सरकारी नौकरी चाहिए तो पढ़ें Maths Questions in Hindi

क्या आप भी RRB NTPC, SSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है और इसके लिए Mathes Questions in Hindi को जानना चाहते है यदि हाँ, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको गणित के IMP प्रश्नों को बताने जा रहें है। Maths ke Question किसी भी Competition एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते है इसलिए आपको maths ke important question को जानना बहुत ही जरूरी होता है। अगर अपने रेलवे NTPC और ग्रुप D का परीक्षा फॉर्म भरा है तो आप इन मैथ्स के क्वेश्चन आंसर को एक बार जरूर पढ़ें।

हमारी इस पोस्ट में हमने गणित के लगभग सभी महत्वपूर्ण टॉपिक से प्रश्नों को लिया है।

Maths Questions in Hindi

Q.1  3:7:6 के अनुपात में किसी धनराशि को अ, ब, और स के बीच बांटना है। यदि अ और ब के बीच 2700 रूपये का अन्‍तर है, तो स का हिस्‍सा कितना होगा ?

उत्तर:- 4050

Q.2  प्रीती और उसकी मित्र निर्मला ने 1800 रूपये में एक काम लिया। प्रीती अकेले उस काम को 12 दिन में तथा निर्मला 18 दिन में कर सकती है। कमला की सहायता से उन्‍होंने उस काम को 4 दिन में पूरा किया। यदि धन को किए गये कार्य की मात्रा के अनुपात में उन सब में बाँटा गया, तो प्रीती का भाग क्‍या था ?

उत्तर:- 600 रू.

Q.3  सोने और चाँदी से बने बराबर भार वाले छह सिक्‍कों को आपस में गलाकर दोबारा बनाया जाता है। एक सिक्‍के में सोने और चाँदी का अनुपात 2:1 अन्‍य दो सिक्‍के में 3:5 और बाकी सिक्‍कों में 7:5 का अनुपात होता है। नए सिक्‍कों में साने और चाँदी का अनुपात क्‍या होगा ?

उत्तर:- 19:17

Q.4  किसी भिन्‍न के अंश और हर में क्रमश: 1 जोड़ने पर उसका मान 2 और 1 घटाने पर 4 होता है, तो भिन्‍न का अंश होगा –

उत्तर:- 5

Q.5  एक कक्षा में 15 लड़के हैं जो 158 सेमी. से अधिक लम्‍बे हैं, यदि ये कुल लड़कों का तीन-चौथाई निश्चित करते हैं तथा कक्षा में लड़कों की कुल संख्‍या कुल विद्यार्थियों की संख्‍या का दो-तिहाई हो, तो कक्षा में लड़कियों की संख्‍या कितनी है ?

उत्तर:- 10

Q.6  1980 रूपये  A, B, C में बाँटे गये। यदि A का आधा भाग, B का एक तिहाई-भाग और C का एक छठा भाग सम है। तब B का भाग क्या है –

उत्तर:- 540

Q.7  6 सेमी. भुजाओं वाले दो घनों को पास पास रखकर एक आयताकार समांतर षट्फलक बनाया गया। तदानुसार उस आयताकार समांतर षट्फलक के कुल पृष्‍ठ का क्षेत्रफल (वर्ग सेमी. में) कितना होगा ?

उत्तर:- 360

Q.8  एक घनाकर बक्‍से का आयतन 3.375 घन मीटर है। उस बक्‍से की लम्‍बाई कितनी है ?

उत्तर:- 2.5 मीटर

Q.9  यदि A, B तथा  C क्रमश: एक घन के शीर्षों, किनारों तथा फलकों की संख्‍या के घोतक हों, तो  A+B+C कितना होगा ?

उत्तर:- 22

Q.10  यदि 20% सल्‍फयूरिक एसिड वाले 5 लीटर में 100%  सल्‍फयूरिक एसिड वाला 5 लीटर मिला दिया जाए तो मिश्रण में एसिड की सान्‍द्रता क्‍या होगी ?

उत्तर:- 60%

(यह भी पढ़ें – RRB NTPC की नौकरी चाहिए तो पढ़ें यह प्रश्न)

Q.11  एक छात्र को एक आयत की लम्‍बाई तथा चौड़ाई को मापने को कहा गया। उसने भूल से लम्‍बाई को 20% कम तथा चौडाई को 10% अधिक कर दिया। यदि उसका क्षेत्रफल 200 वर्ग समी हो, तो इस माप के बाद वह उस आयत का कितना क्षेत्रफल ज्ञात कर पाया ?

उत्तर:- 176 वर्ग सेमी.

Q.12  तीन घन, जिनके किनारे क्रमश: 3 सेमी., 4 सेमी. तथा 5 सेमी. है, पिघलाकर एक अकेला घन बना दिया जाता है। उस नये घन का पृष्‍ठीय क्षेत्रफल कितना होगा ?

उत्तर:- 216 वर्ग सेमी.

Q.13  तीन संख्‍याओं में से पहली संख्‍या दूसरी की तीन गुनी है तथा दूसरी संख्‍या तीसरी की चार गुनी है। यदि तीनों संख्‍याओं का योग 476 हो तो दूसरी संख्‍या क्‍या है ?

उत्तर:- 112

Q.14  किसी संख्‍या को 9 से गुणा करके गुणनफल में से 12 घटाने से 717 प्राप्‍त होता है। वह संख्‍या क्‍या है ?

उत्तर:- 81

Q.15  किसी संख्‍या का एक अंक 1 है और दूसरा अंक ज्ञात नहीं है। यदि उस संख्‍या और उसके अंकों को पलटने से प्राप्‍त संख्‍या का अन्‍तर 63 हो तो वह दूसरा अंक क्‍या है ?

उत्तर:- 8

Q.16  कोई राशि चक्रवृद्धि ब्‍याज की दर से 4 वर्षों में 1200 रूपये तथा 8 वर्षों में 1800 रूपये हो जाती है। वह राशि क्‍या है ?

उत्तर:- 800

Q.17  किसी धन राशि पर 7%  वार्षिक दर से 3 वर्षों में साधारण तथा चक्रवृद्धि ब्‍याज का अन्‍तर 150.43 रूपये है। वह धनराशि क्‍या है ?

उत्तर:- 10000

Q.18  किसी राशि को चक्रवृद्धि ब्‍याज पर निवेश किया गया। यदि दो क्रमागत वर्षों में ब्‍याज क्रमश: 1000 रू. तथा 1080 रू. हो, तो वह निवेशित राशि क्‍या है ?

उत्तर:- 12500 रू.

Q.19  A ने 85000 रू. लगाकर एक व्‍यापार प्रारंभ किया। कुछ महिने बाद B भी 425000 रू. लगाकर व्‍यापार में साझीदार हो गया। एक वर्ष के बाद प्राप्‍त लाभ को उनमें 3:1 के अनुपात में बाँट दिया गया। B का धन कितने महिने तक निवेशित रहा ?

उत्तर:- 8 महिने

Q.20  A एक व्‍यवसाय 3500 रू. से आरंभ करता है, 5 महिने के बाद  B उसका साझीदार बन जाता है, एक वर्ष बाद दोनों के बीच लाभ को 2:3 के अनुपात में विभाजित कर दिया जाता है, तो  B का पूँजी निवेश ज्ञात कीजिए-

उत्तर:- 9000 रूपए

(यह भी पढ़ें – रेलवे NTPC के लिए रीजनिंग के महत्वपूर्ण प्रश्न – Reasoning Questions in Hindi)

Q.21  A व B किसी चारागाह को 12 माह के लिए किराये पर लेते हैं। A अपने 350 बैलों को वहाँ पाँच माह के लिए चराता है। बचे हुए 7 महिनों के लिए B कितने बैलों को चरा सकता है यदि वह A की अपेक्षा 2/5 अधिक किराया देता है।

उत्तर:- 350

Q.22  तीन घण्‍टे क्रमश: 9, 12 और 15 मिनिट के अन्‍तर से बजते हैं। सभी घण्‍टे 8 बजे प्रात: बजना प्रारंभ करते हैं। वे दोबारा पहली बार किस समय एक साथ बजेंगे ?

उत्तर:- 11.00 बजे

Q.23  दो संख्‍याओं का योग 721 तथा महत्‍तम समापवर्तक 103 है। सम्‍भावित संख्‍याओं के जोड़ों की संख्‍या कितनी होगी  ?

उत्तर:- 3

Q.24  दो संख्‍याओं का म.स. तथा उनका गुणफल क्रमश: 15 तथा 6300 है। ऐसी संख्‍याओं के सम्‍भव युग्‍मों की संख्‍या कितनी होगी ?

उत्तर:- 2

Q.25  यदि A:B  = 2:3  व  B:C = 5:7 हो, तो A:C ज्ञात कीजिए-

उत्तर:- 10:21

Q.26  यदि A:B = 1:2,  B:C = 3:4 और  C:D = 5:6 है तो  D:C:A ज्ञात कीजिए-

उत्तर:- 48:40:30:15

Q.27  यदि a:b = 7:4  तो  (5a-6b) : (3a+11b) का अनुपात ज्ञात कीजिए-

उत्तर:- 11:65

Q.28  स्प्रिट तथा पानी के 20 किग्रा. मिश्रण में 10% पानी है। इसनमें कितना पानी और डाला जाये कि नये मिश्रण में 25% पानी हो ?

उत्तर:- 4 किग्रा.

Q.29  60 लीटर दूध और पानी के मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 2:1 है। इसमें कितने लीटर पानी और दें कि यह अनुपात 1:2 हो जाये?

उत्तर:- 60

Q.30  एक बाल्‍टी में 40 किग्रा. दूध था। इसमें से 4 किग्रा. दूध निकाल कर उसके स्‍थान पर पानी भर दिया गया। यह क्रिया इसके बाद दो बार दोहराई गई। अन्‍त में बने मिश्रण में दूध की मात्रा कितनी है ?

उत्तर:- 29.16 किग्रा.

Q.31  सात क्रमागत विषम पूर्ण संख्‍याओं का योगफल 133 है, तो न्‍यूनतम विषम पूर्ण संख्‍या है-

उत्तर:- 13

Q.32  यदि किसी दो अंको वाली संख्‍या और उसके परस्‍पर अंक पलटने से बनी संख्‍या का योग 110 है, तो वह संख्‍या ज्ञात कीजिये, जिसके इकाई का अंक दहाई के अंक से 4 कम हो।

उत्तर:- 73

Q.33  किसी व्‍यक्ति के पास कुछ मुर्गियाँ और गायें हैं। इनके पैरों की संख्‍या 140 तथा सिरों की संख्‍या 48 है। मुर्गियों की संख्‍या होगी-

उत्तर:- 26

Q.34  एक रेलगाड़ी 36 किमी/घंटा की गति से चलकर एक खम्‍भे को 25 सेकण्‍ड में पार कर लेती है। उस गाड़ी की लंबाई कितनी है?

उत्तर:- 250 मीटर

Q.35  40 मीटर लम्‍बी रेलगाड़ी एक खम्‍भे को 24 सेकण्‍ड में पार करती है। वह रेलगाडी 650 मीटर लम्‍बे प्‍लेटफार्म को कितने समय में पार करेगी?

उत्तर:- 89 सेकण्‍ड

Q.36  100 किमी. दूरी पर स्थित दो स्‍टेशन A तथा B हैं। एक रेलगाड़ी A से प्रात: 10 बजे B की ओर 20 किमी/घंटा की चाल से चलना आरंभ करती है। दूसरी रेलगाड़ी उसी दिन प्रात: 10 बजे ही B से A की ओर 30 किमी. प्रति घंटा की चाल से चलती है। वे किस समय मिलेंगी?

उत्तर:- 12 बजे

Q.37  किरण, संयोग और नम्रता की उम्रों योग 93 है, 10 वर्ष पूर्व, उनकी उम्रों में अनुपात 2:3:4 था तो संयोग की वर्तमान आयु है-

उत्तर:- 31 वर्ष

Q.38  एक पिता की आयु, पुत्र की आयु की 4 गुनी है। 5 वर्ष पहले पिता की आयु पुत्र की आयु से 7 गुनी थी। अब पिता की वर्तमान आयु कितनी है ?

उत्तर:- 40 वर्ष

Q.39  मेरी वर्तमान आयु मेरे पुत्र की वर्तमान आयु से तिगुनी है। पांच वर्ष पश्चात मेरी आयु मेरे पुत्र की आयु से ढाई गुनी हो जाएगी, तो मेरी वर्तमान आयु क्‍या है?

उत्तर:- 45 वर्ष

Q.40  पाइप A किसी टंकी को 30 घण्‍टे में भर सकता है तथा पाइप B 45 घण्‍टे में, यदि खाली टंकी में दोनों पाइप खोल दिए जाएं तो इसे भरने में समय लगेगा-

उत्तर:- 9 घण्‍टे

Q.41  दो पाइप एक टंकी को क्रमश: 15 एवं 12 घण्‍टों में भर सकते हैं, जबकि एक तीसरा पाइप इसे 20 घण्‍टों में खाली कर सकता है। यदि टंकी खाली है सभी तीनों पाइपों को खोल दिया जाता है, तो टंकी भर जाएगी-

उत्तर:- 10 घण्‍टों में

Q.42  पानी से भरी 12 बाल्टियों में से एक टंकी भरी जा सकती है, जबकि प्रत्‍येक बाल्‍टी में 13.5 लीटर पानी आता है। इस टंकी को 9 लीटर क्षमता की कितनी बाल्टियाँ भर सकती हैं?

उत्तर:- 18

Q.43  एक व्‍यक्ति धारा की दिशा में 11 किमी/घंटा की गति से व धारा के विपरीत दिशा में 8 किमी/घंटा की गति से नाव चला सकता है। धारा की गति है-

उत्तर:- 1.5 किमी/घंटा

Q.44  एक नदी में, एक आदमी 3 किमी. धारा की विपरीत दिशा में अथवा 15 किमी. धारा की दिशा में नाव खेने में 3 घण्‍टे लेता है, तो नाव की चाल ज्ञात करें-

उत्तर:- 2 किमी./घण्‍टा

Q.45  एक व्‍यक्ति ने 50 पेन 50 रूपये प्रति पेन की दर से खरीदे। अनंतर उसने 40 पेन 5% हानि पर बेच दिए। अब वह अगर 10% कुल लाभ का आकांक्षी हो, तो उसे शेष पेन कितने प्रतिशत लाभ पर बेंचने होंगे?

उत्तर:- 70

Q.46  यदि एक व्‍यक्ति को 1035 रू. की वस्‍तु बेचने पर 8% की हानि हुई, तो उसने वह वस्‍तु कितने रूपये में खरीदी थी?

उत्तर:- 1125

Q.47  रानी का भार मीना के भार का 25% और तारा के भार का 40% है। तदानुसार तारा के भार का कितना % मीना के भार के बराबर है?

उत्तर:- 160%

Q.48  0.09 का वर्गमूल क्‍या है ?

उत्तर:- 0.3

Q.49  वह छोटी से छोटी प्राकृतिक संख्‍या बताइये, जिससे 980 को गुणा करने पर  यह पूर्णं वर्ग बन जाता है ?

उत्तर:- 5

Q.50  यदि किसी संख्‍या और उसके वर्ग का योग 182 है, तो वह संख्‍या क्‍या है ?

उत्तर:- 13

Q.51  एक आयताकार टंकी के आधार का क्षेत्रफल 6500 वर्ग सेमी. है और उसमें भरे हुए पानी का आयतन 2.6 घन मीटर है। तदनुसार, पानी की गहराई कितनी है ?

उत्तर:- 4मी.

Q.52  दो लम्‍ब वृतीय बेलनों की त्रिज्‍याओं का अनुपात 2:3 है और उनकी ऊँचाई 5:4 के अनुपात में है। उनके वक्र पृष्‍ठ के क्षेत्रफल का अनुपात किनता होगा –

उत्तर:- 5:6

Q.53  1 सेमी. 6 सेमी. त‍था 8 समी. त्रिज्‍याओं वाले तीन गोलों को पिघलाकर एक नया गोला बनाया गया। उस नये गोले की त्रिज्‍या कितनी होगी ?

उत्तर:- 9 सेमी.

Q.54  दो अर्धगोलाकार बर्तनों की धारिता 6.4 लीटर तथा 21.6 लीटर है। उनकी आंतरिक त्रिज्‍याओं का अनुपात कितना है ?

उत्तर:- 4:6

Q.55  एक घनाकार बक्‍से का आयतन 3.375 घन मीटर है। उस बक्‍से की लंबाई कितनी है ?

उत्तर:- 1.5 मीटर

Q.56  यदि एक लम्‍ब वृतीय बेलन के आयतन और उसके वक्र पृष्‍ठीय क्षेत्रफल का संख्‍यात्‍मक मान बराबर है, तो उसकी त्रिज्‍या होगी-

उत्तर:- 2 एक

Q.57  एक प्रिज्‍म का आधार एक त्रिभुज है जिसकी भुजायें क्रमश: 17 सेमी., 25 सेमी. तथा 28 सेमी. है। प्रिज्‍म का आयतन 4200 घन सेमी. है। इसका पार्श्‍व पृष्‍ठ होगा-

उत्तर:- 1400 वर्ग सेमी.

Q.58  एक समलम्‍ब पिरामिड का आधार 7 मीटर भुजा वाला एक वर्ग है और उसका आयतन 294 घन मीटर है। तद्ननुसार उसकी ऊँचाई कितने मीटर होगी ?

उत्तर:- 18

Q.59  किसी समलम्‍ब पिरामिड का आधार 16 सेमी. लम्‍बी भुजा वाला वर्ग है। यदि उसकी ऊँचाई 15 सेमी. हो, तो उस पिरामिड के पार्श्‍व पृष्‍ठ का क्षेत्रफल कितने वर्ग सेमी. होगा ?

उत्तर:- 544

नोट:- ऊपर रेलवे NTPC के लिए गणित के प्रश्नों का एक पैटर्न दिया गया है, ये सभी Maths ke important question रेलवे NTPC के सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयार किये गए हैं। रेलवे NTPC के लिए मैथ्स के यह सवाल आपको Qualified होने में सहायक होंगें।

यह भी पढ़े – 

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...