[Trick] कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों में से गुजरती है

क्‍या आप जानते हैं कि कर्क रेखा (Tropic of Cancer) किसे कहते हैं यह कितने राज्‍यों से होकर गुजरती है यदि नहीं तो आइये आज हम आपको इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते है।

कर्क रेखा किसे कहते है – Kark Rekha Kise Kehte Hai

कर्क रेखा पृथ्वी की उत्तरतम अक्षांश (North latitude) रेखा है जिस पर सूर्य दोपहर के समय लम्‍बवत चमकता है। यह घटना जून के महीने में होती है, जब उत्‍तरी गोलार्ध सूर्य के समकक्ष अत्यधिक झुक जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस रेखा की स्थिति स्‍थायी नहीं है, इसमें समय के अनुसार हेर फेर होता रहता है। कर्क रेखा भारत बीचों बीच से मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन शहर से निकलती है।

यह रेखा पृथ्वी के मानचित्र पर अंकित पांच अक्षांश रेखाओं में से एक है (भूमध्‍य, कर्क, मकर, आर्कटिक, अंटार्कटिक रेखा)। यह पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक काल्‍पनिक रेखा है। यह रेखा पर उन पांच प्रमुख अक्षांश रेखाओं में से है,जो पृथ्वी के ‎मानचित्र पर स्थित है।

कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों में से गुजरती है – Kark Rekha Bharat Ke Kitne Rajya Se Gujarti Hai

भारत में कर्क रेखा (Cancer Line) 8 राज्‍यों से होकर गुजरती है।

  1. गुजरात – Gujarat
  2. राजस्‍थान – Rajasthan
  3. मध्‍य प्रदेश – Madhya Pradesh
  4. छत्तीसगढ़ – Chhattisgarh
  5. झारखंड – Jharkhand
  6. पश्चिम बंगाल – West Bengal
  7. त्रिपुरा -Tripura
  8. मिजोरम – Mizoram

भारत के राज्य कर्क रेखा की ट्रिक – Bharat Ke Rajya Kark Rekha Ki Trick

“मित्र पर गमछा झार”

मि – मिजोरम

त्र – त्रिपुरा

– पश्चिम बंगाल

– राजस्‍थान

– गुजरात

– मध्‍यप्रदेश

–  छत्तीसगढ़

झार – झारखंड

ट्रिक – 2

“राम मित्र गुपंझाछ”

रा – राजस्‍थान

– मध्‍यप्रदेश

मि – मिजोरम

त्र – त्रिपुरा

गु – गुजरात

– पश्चिम बंगाल

झा – झारखंड

– छत्तीसगढ़

कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है – Kark Rekha Kis Rajya Se Hokar Nahi Gujarti Hai

कर्क रेखा को Tropic Of Cancer भी कहते हैं। कर्क रेखा मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्‍थान, झारखंड, त्रिपुरा, मिजोरम और पश्चिम बंगाल, इन 8 राज्‍यों को छोड़कर शेष अन्‍य सभी 20 राज्‍यों से कर्क रेखा नहीं गुजरती।

कर्क रेखा आंध्र प्रदेश, बिहार, गोआ, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और नागालैंड से नहीं गुजरती है।

कर्क रेखा मध्‍य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है – Kark Rekha Madhya Pradesh Ke Kitne Jilo Se Hokar Gujarti Hai

कर्क रेखा मध्‍य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है - Kark Rekha Madhya Pradesh Ke Kitne Jilo Se Hokar Gujarti Hai 

कर्क रेखा मध्‍यप्रदेश के 14 जिलों से होकर गुजरती है।

  1. रतलाम – Ratlam
  2. उज्‍जैन – Ujjain
  3. आगरा – Agra
  4. राजगढ़ – Rajgarh
  5. सीहोर – Sehore
  6. भोपाल – Bhopal
  7. विदिशा – Vidisha
  8. रायसेन – Raisen
  9. सागर – Sagar
  10. दमोह – Damoh
  11. जबलपुर – Jabalpur
  12. कटनी – Katni
  13. उमरिया – Umaria
  14. शहडोल – Shahdol

मध्‍य प्रदेश के जिले कर्क रेखा ट्रिक – MP Me Kark Rekha Trick

यहाँ पर कर्क रेखा, मध्य प्रदेश के किस किस जिले से होकर निकलती है, उसकी ट्रिक (Trick) दी गई है। आप इस ट्रिक के माध्यम से इन सभी जिलों को आसानी से याद रख सकते हैं। आइये MP Me Kark Rekha Trick विस्तार से जानते है।

“रउआरासी भवरा सा, दम जबकटनी उमरा शा” 

– रतलाम

– उज्‍जैन

– आगरा

रा – राजगढ

सी – सींहोर

– भोपाल

– विदिशा

रा – रायसेन

सा – सागर

दम – दमोह

जब – जबलपुर

कटनी – कटनी

उमरा – उमरिया

शा – शहडोल

कर्क रेखा पर सूर्य दोपहर के समय लम्‍बवत चमकता है। यह रेखा पृथ्वी पर उन पांच प्रमुख अक्षांश रेखाओं में से एक है जो पृथ्वी के मानचित्र पर परिलक्षित होती है। जून को जब सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है, उत्‍तरी गोलार्ध में जब वह दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है। यहां इस दिन सबसे अधिक गर्मी होती है। इस रेखा की स्थिति स्‍थायी नहीं है। 21 जून को दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है। उत्तरी गोलार्ध में इस दिन सबसे अधिक गर्मी होती है, क्‍योंकि सूर्य की किरणें यहां एकदम सीधी पड़ती है। कर्क रेखा भारत में मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन शहर से निकलती है।

यह भी पढ़ें – भारत में कितने राज्‍य हैं – India Me Kitne State Hai 2020

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

2 thoughts on “[Trick] कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों में से गुजरती है”

  1. धन्यवाद सर आपने बहुत ही बढ़िया जानकारी बताइए जो यह जानकारी हम पाकर बहुत ही अच्छा लगा है और उम्मीद करते हैं ऐसी ही जानकारी आप हमेशा देते रहेंगे।

    Reply

कमेंट करें...