दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया था

क्‍या आप जानते हैं कि दिल्‍ली का लाल किला किसने बनवाया था। यदि इसके बारे में आपको नहीं पता तो आइये हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं कि आखिर लाल किले का निर्माण किसने करवाया था।

दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया था – Red Fort Information in Hindi

दिल्‍ली का लाल किला जिसको अंग्रेजी में रेड फोर्ट (Red Fort) कहा जाता है इसको मुगल साम्राज्‍य के पांचवे राजा शाहजहाँ ने बनवाया था। लाल किला देखने में लाल रंग का दिखाई देता है। इसकी चारों दीवारों पर लाल रंग है और यह लाल बलुआ पत्‍थरों से बनाया गया है, इसलिये इसे लाल किला कहा जाता है। यह देखने में बहुत ही अच्‍छा लगता है।

लाल किला का निर्माण शाहजहाँ ने 1638 में शुरू करवाया था और यह 1648 में बनकर तैयार हुआ था। इसे बनने में लगभग 10 साल का समय लगा था। यह एक ऐतिहासिक किला है, जिसे देखने के लिये देश विदेश से लोग आते हैं। शाहजहाँ ने इस किले पर शासन किया था इसलिये इसे शाहजहानाबाद (Shahjahanabad) कहा जाता है। 

दिल्‍ली का लाल किला कब बना था – Delhi Red Fort Information in Hindi

जैसा कि हम सब जानते हैं दिल्‍ली का लाल किला देखने में बहुत ही सुंदर व आकर्षक है। और हम ऊपर इसके बारे में बता चुके हैं कि इसे मुगल के पांचवे सम्राट शाहजहाँ ने बनवाया था। तो क्‍या आप जानना चाहते हैं कि लाल किले का निर्माण कब किया गया तो आइये हम इसे जानते हैं। 

शाहजहाँ ने लाल किला 1638 में निर्माण करवाया था। और इसे बनते बनते लगभग 10 साल का समय लगा था तब जाकर यह पूरी तरह से तैयार हुआ था। 1648 में यह बनकर तैयार हुआ था, ऐसा कहा जाता है कि दिल्‍ली के लाल किला को उस समय के अच्‍छे अच्‍छे कारीगरों ने बनाया था। क्या आप जानते हैं कि दिल्‍ली के लाल किले के वास्‍तुकार “उस्‍ताद अहमद लाहौरी (Ustad Ahmad Lahouri)” है। ऐसा कहा जाता है सन् 1857 तक मुगल वंश के सम्राटों का दिल्‍ली का लाल किला मुख्‍य निवास स्‍थान था। इसे देखने के लिये हर साल देश-विदेश के बहुत सारे लोग देखने के लिये आते रहते हैं।

दिल्ली का लाल किला वीडियो – Delhi ka Lal Kila Video

दिल्‍ली के लाल किले का इतिहास – Delhi Red Fort History in Hindi

दिल्‍ली के लाल किले के बारे में हमने बहुत कुछ सुना है देखा है और लोगों से इसके बारे में जाना भी है। यह एक ऐतिहासिक किला है जो कि दिल्‍ली के साथ साथ भारत की शान है। य‍ह लगभग 250 एकड में फैला हुआ है। 

ऐसा कहा जाता है कि देश की इस संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिये भारत सरकार ने की ओर 24 घंटे इसकी देख रेख होती है। यह एक पर्यटक स्‍थल है, जिसे भारी जनसंख्‍या में लोग देखने के लिये आते हैं। इतिहास के अनुसार ने लाल किला का असली नाम ‘लाल कोट’ है। लाल किला किलेबंद, पुरानी दिल्‍ली के इलाके में स्थित है।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि दिल्‍ली के लाल किले को शाहजहाँ ने बनवाया था और हम सब यहीं सुनते व पढ़ते आ रहे हैं पर ऐसा सुना है कि दिल्‍ली का लाल किला तो शाहजहाँ के जन्‍म के सैकडों साल पहले ही यह बन चुका था। य‍ह इसलिये कहा जाता है क्‍योंकि इस किले के कुछ पुरानी चीजों व वस्‍तुओं के मिलने से यह पता लगया था कि दिल्‍ली का लाल किला पहले से ही बना हुआ था।

यह एक ऐसी जगह है जहाँ पर भारत के प्रधानमंत्री स्‍वतंत्रता दिवस पर अपना भाषण देते हैं। इस किले के बारे में कुछ ऐसी बातें भी हैं जो हमें पता भी नहीं होती है तो आपको बता दें कि इस किले में एक चांदी की छत है जिसको बाद में पैसे जुटाने के लिये तांबे की छत के साथ बदल दिया गया था। जिसके लाल किला अपनी चमक खोने लगा हैं।

यह भी पढ़ें –

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...