भारत के पड़ोसी देशों के नाम – Bharat Ke Padosi Desh

क्या आप भारत के पड़ोसी देशों के बारे में जानते है, आज हम आपको बताएँगे कि भारत के पड़ोसी देश कितने है और उनके नाम क्या-क्या हैं। किसी भी परीक्षा में इससे संबंधित एक दो प्रश्नों को अवश्य ही पूछे जाते हैं जिनका उत्तर हमें पता होना ही चाहिये। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो यह आपके लिए बहुत जरूरी हो जाते हैं। तो आइये आज हम आपको भारत के पड़ोसी देशों के बारे में बताते हैं।

भारत के पड़ोसी देश – Bharat ke Padosi Desh 

Bharat Ke Padosi Desh ke naam

हमारे भारत के 7 पड़ोसी देश हैं, जिनके नाम इस प्रकार से है-

  1. बांग्‍लादेश
  2. चीन
  3. पाकिस्‍तान
  4. नेपाल
  5. म्‍यांमार
  6. भूटान
  7. अफगानिस्‍तान

भारत का पड़ोसी देश बांग्‍लादेश

बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका (Dhaka) है। बांग्‍लादेश के वर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) है। जो कि लगातार इस देश की तीसरी प्रधानमंत्री बनीं। बांग्‍लादेश की मुद्रा बांग्‍लादेशी टका है। बांग्लादेश के संविधान के अनुसार इस्लाम को राज्य धर्म माना जाता हैं, लेकिन यहाँ पर धार्मिक स्वतंत्रता होने के कारण  हिंदू धर्म, ईसाई धर्म और बौद्ध धर्म को मान्यता प्राप्त है। यह 16 दिसम्‍बर 1971 को पाकिस्‍तान से पृथक होकर एक स्वतंत्र राष्‍ट्र बना। गंगा एवं ब्रम्‍हापुत्र नदी का संगम बांग्‍लादेश में होता है। बांग्‍लादेश में ब्रम्‍हापुत्र को जमुना के नाम से और गंगा को पद्मा के नाम से जाना जाता है।

भारत का पड़ोसी देश चीन

चीन की राजधानी बीजिंग है और इसकी चीन की आबादी दुनिया में सबसे अधिक है यहाँ की कुल जनसंख्या 139.27 करोड़ है। चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग और शी जिनपिंग (Xi Jinping) यहाँ के राष्ट्रपति हैं। चीन की मुद्रा रॅन्मिन्‍बी (Renminbi) है जिसका चिन्ह ¥ है। क्‍या आपको पता है कि चीन क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्‍व का तीसरा सबसे बड़ा देश है। चीन से 14 देशों की सीमाऐं मिलती है। और विश्‍व का सबसे बड़ा पठार तिब्‍बत का पठार यहीं पर स्थित है। चीन पर्वतीय एवं पठारी देश है, जिसके 50% भाग पर पर्वत, 35% पर पठार, एवं 15% भाग पर मैदान हैं। चीन एशियाई महाद्वीप के पूर्व में स्थित है। चीन की आबादी दुनिया में सबसे ज्‍यादा है।

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान है। यहाँ की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) है तथा पाकिस्‍तान की मुद्रा पाकिस्‍तानी रूपया है। पाकिस्‍तान का निर्माण 14 अगस्‍त 1947 को हुआ था। अप्रैल, 2020 तक पाकिस्तान की जनसंख्या 220,016,377 है। यह देश जनसंख्या की दृष्टि से छटवें स्‍थान पर आता है। इसे पाकिस्तान को नहरों का देश कहा जाता है। पाकिस्‍तान का संवैधानिक नाम इस्‍लामिक Republic Of Pakistan है। पाकिस्‍तान के पूर्वी भाग में स्थित जैकबाबाद विश्‍व का सबसे गर्म स्‍थान है। जो कि पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत का एक जिला भी है। पाकिस्‍तान में हिंदुकुश पर्वत, सुलयमान पर्वत व किरथर पर्वत श्रैणियाँ हैं।

भारत का पड़ोसी देश नेपाल

नेपाल की राजधानी काठमांडू है और नेपाल के राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी (Bidhya Devi Bhandari) और नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा (Sher Bahadur Deuba) जी हैं जो यहाँ के 41 वें प्रधानमंत्री है। नेपाल की मुद्रा नेपाली रूपया है। हम आपको बता दें कि भारत की तुलना में नेपाल की जनसंख्‍या बहुत ही कम है लेकिन यहाँ हिन्‍दू 80 प्रतिशत से ज्‍यादा है। नेपाल विश्‍व का जनसंख्‍या के आधार पर सबसे अधिक हिन्‍दू धर्मावलंबी राष्‍ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है। इसका संवैधानिक नाम Kingdom Of  Nepal है और यही पर दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत छोटी माउंट एवेरेस्ट (Mount Everest) है।

भारत का पड़ोसी देश म्‍यांमार

म्यांमार की राजधानी नाएप्यीडॉ (Naypyidaw) है और यहाँ के राष्‍ट्रपति विन मिन्‍त (Win Myint) हैं। म्‍यांमार की मुद्रा म्‍यांमार क्‍यात (Burmese kyat) है और यहां की राजभाषा बर्मी है। म्‍यांमार एक बहु-धार्मिक देश है। म्‍यांमार संघ को पहले बर्मा के नाम से भी जाना जाता था। यहाँ पर भगवान बुद्ध के मंदिर बने हुए हैं। इन मंदिरों को पगोडा (Pagoda) कहा जाता है। इसी कारण इसे स्‍वर्ण पगोडा का देश कहा जाता है। म्‍यांमार का सबसे बड़ा नगर रंगून है और इरावती नदी यहाँ की जीवन रेखा है। म्‍यांमार माणिक रत्‍न के लिये विश्‍व प्रसिद्ध है।

भारत का पड़ोसी देश भूटान

भूटान की राजधानी थिम्पू (Thimphu) है तथा यहाँ के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग (Lotay Tshering) है। भारत के पड़ोसी देश भूटान की मुद्रा नगुल्टम (Ngultrum) है। यह लगभग पूरा पर्वतीय देश है, भूटान का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर गांगखर पुएनसुम है। भूटान की लगभग आधी जनसंख्‍या भूटान के ही मूल निवासी है। यहां की अधिकारिक भाषा जोङखा (Dzongkha) है। भूटान की 25 प्रतिशत जनसंख्‍या हिन्‍दू धर्म की अनुयायी है। भूटान के हिन्‍दू धर्मी नेपाली मूल के लोग हैं। ऐसा कहा जाता है कि भूटान का धरातल विश्‍व के सबसे ऊबड-खाबड़ धरातलों में से एक है।

भारत का पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान

हमारे पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) है और यहाँ के राष्‍ट्रपति अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई (Ashraf Ghani) थे लेकिन अब अब्दुल गनी बरादर (Mullah Abdul Ghani Baradar) को अफगानिस्तान का नया राष्ट्रपति घोषित किए जाने की संभावना है। अफगानिस्‍तान की मुद्रा अफगानी है। इसका कुल क्षेत्रफल 652,237 वर्ग किलोमीटर है। क्‍या आपको पता है कि पहले कभी अफगानिस्‍तान में 2 लाख 20 हजार हिन्‍दू और सिक्‍ख परिवार हुआ करते, और अब देखा जाये तो 220 रह गये हैं। अफगानिस्‍तान में हिन्‍दू धर्म है, यहाँ पहले बहुसंख्‍यक या तो बौध या हिन्‍दू थे। अफगानिस्‍तान 1761 में भारत से अलग हुआ था और इसकी की आधिकारिक भाषा पश्‍तो भाषा (दरी फारसी) है।

भारत के पड़ोसी देशों को याद करने की ट्रिक 

आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताते हैं जिससे आप ऊपर दिए गए भारत के सभी पड़ोसी देशों के नामों को कुछ ही सेकण्‍ड में याद कर सकते हैं। और आप जीवन में कभी भी भारत के पड़ोसी देशों को कभी नहीं भूल पायेंगे। आइये Bharat ke Padosi Desh ki Trick को जानते हैं।

ट्रिक-बचपन में B.A. किया

ब – बांग्‍लादेश

च – चीन

– पाकिस्‍तान

– नेपाल

में – म्‍यांमार

B – भूटान

A – अफगानिस्‍तान

यह भी पढ़ें – 

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...