रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2022 – Railway Group D Syllabus in Hindi

क्या आपने Railway Group D का परीक्षा फॉर्म भरा है और Syllabus 2022 जानना चाहते है। यहाँ पर हम आपको रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2022 के बारे में बताएंगे। यह जानकारी रेलवे ग्रुप डी नोटिफिकेशन के समय जारी की गई थी। आइये इसे विस्तार से जाते है।

रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2022 सामान्य विज्ञान – 25, गणित – 25, सामान्य बुद्धिमता और तर्कशक्ति – 30, सामान्य जानकारी और सामियक विषय के प्रश्न 20 पूछे जायेंगें।

सामान्य विज्ञान के प्रश्न 25
गणित के प्रश्न 25
सामान्य बुद्धिमता  और तर्कशक्ति के प्रश्न 30
सामान्य जानकारी और सामियक विषय के प्रश्न 20
कुल प्रश्नों की संख्या 100

रेलवे ग्रुप डी 2022 सिलेबस सामान्य विज्ञान

रेलवे ग्रुप डी 2022 में सामान्य विज्ञान से पूछे जाने वाले प्रश्नों में कक्षा दसवीं (CBSE) तक आने वाले विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे

  • जीव विज्ञान
  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • दैनिक जीवन में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं से संबंधित विज्ञान के प्रश्न 
  • व्यावहारिक विज्ञान के प्रश्न 
  • वैज्ञानिकों के नाम और उनके खोजकर्ता 
  • कंप्यूटर के प्रश्न
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से प्रश्न

सामान्य जानकारी रेलवे ग्रुप डी 2022 सिलेबस

रेलवे ग्रुप डी 2022 में सामान्य जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • इतिहास – इतिहास के अंतर्गत आपसे आधुनिक भारत, मध्यकालीन भारत और विश्व इतिहास आदि के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • भूगोल – भूगोल के अंतर्गत आपसे विश्व के और भारत के भूगोल के बारे में पूछा जा सकता है।
  • भारतीय संविधान – भारतीय संविधान के अंतर्गत इससे संबंधित सामान्य प्रश्न जैसे संविधान के भाग, राज्य के नीति निर्देशक तत्व, मौलिक अधिकार, नियुक्तियां आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा राज्यों का गठन आदि के बारे में भी पूछा जा सकता है। सभी अनुच्छेद और संविधान संशोधन आदि के बारे में भी पूछा जाएगा।
  • अर्थ शास्त्र – रेलवे ग्रुप डी में अर्थ शास्त्र से संबंधित थी प्रश्न पूछे जाएंगे इसके अंतर्गत भारतीय अर्थव्यवस्था, कृषि, भारतीय वित्त व्यवस्था, राष्ट्रीय आय, आर्थिक आयोजन आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • खेल कूद – खेल कूद से संबंधित प्रश्नों में ओलंपिक खेल, राष्ट्रीय मंडल खेल, एशियाई खेल और सभी प्रकार के कप, ट्राफियाँ और खिलाड़ियों के नाम, खिलाड़ियों की संख्याएं, पुरस्कार, मैदान आदि के बारे में पूछा जाएगा।
  • करेंट अफेयर्स – रेलवे ग्रुप D में करेंट अफेयर्स में वर्तमान घटनाएँ, केंद्रीय और राज्यों की नियुक्तियां, सम्मान और पुरस्कार, किताबें और लेखक, सरकारी नीतियाँ और योजनाएं, राष्ट्रीय मामले, और नई खोज आदि सब संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें – Most Important General Knowledge Questions in Hindi

गणित सिलेबस रेलवे ग्रुप दी 2022 

यहाँ से 25 नंबर के प्रश्न आने हैं। इन प्रश्नों में गणित के मुख्य टॉपिक 

  • संख्या पद्धति 
  • महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक
  • दशमलव भिन्न
  • सरलीकरण
  • वर्गमूल तथा घनमूल
  • आयु पर आधारित प्रश्न
  • प्रतिशतता
  • लाभ हानि
  • अनुपात और समानुपात
  • समय और कार्य
  • पाईप तथा टंकी
  •  समय और दूरी
  •  साधारण ब्याज और चक्र-वृद्धि ब्याज
  • क्षेत्रफल, ठोस वस्तुओं के आयतन
  • कैलेंडर और घड़ी 
  • बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति आदि।

यह भी पढ़ें – रेलवे परीक्षा के लिए गणित के महत्वपूर्ण प्रश्न – Railway maths Question in Hindi

रीजनिंग सिलेबस रेलवे ग्रुप डी 2022

सामान्य बुद्धिमता और तर्कशक्ति के प्रश्न 30 नंबर के पूछे जाएंगे। रीजनिंग में आने वाले टॉपिक 

  • एनालोजी
  • वर्णानुक्रम और संख्या श्रृंखला
  • कोडिंग डिकोडिंग
  • गणितीय संक्रियाएं
  • रक्त सम्बन्ध रीजनिंग
  • चिन्ह और प्रतीक के द्वारा प्रस्तुति प्रश्न
  • वेन आरेख तर्क 
  • कथन और निष्कर्ष प्रश्न 
  • कथन और पूर्वधारणाएं 
  • आंकड़ा निर्वाचन और पर्याप्तता 
  • समानताएं और अंतर 
  • वर्गीकरण
  • जल तथा दर्पण प्रतिबिम्ब आदि।

यह भी पढ़ें – LCM और HCF के महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं

मैं एक ब्लॉगर हूँ और इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान के लिए आर्टिकल लिखता हूँ। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है। Facebook | Instagram

कमेंट करें...